रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का धुरंध्रिकरण और रामानंद सागर की रामायण : कमाई की मशीन और श्रद्धा की जंग 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का धुरंध्रिकरण और रामानंद सागर की रामायण : कमाई की मशीन और श्रद्धा की जंग

राजीव उपाध्याय 

४००० करोड़ की कथित लागत से बनी  फिल्म ‘ रामायणा’  अनन्तः रिलीज़ हो गयी और जैसा की उम्मीद थी लोग इसे हॉल मैं खूब देख रहे हैं . इससे पहले इतनी बड़ी फिल्म धुरंधर आयी थी जिसने बॉक्स ऑफिस के सब पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे . नमित मल्होत्रा की यह फिल्म भी कई मायनों मैं धुरंधर फिल्म जैसी ही है या कुछ कुछ अमिताभ की कल्कि जैसी है.

राम का रोल रणबीर कपूर ने बहुत अच्छा निभाया है . रावण का रोल यश ने अच्छा किया है . सीता के रूप मैं साईं पल्लवी ठीक नहीं है . बाकि कलाकार भी कोई जादू नहीं कर पाए .संगीत कमजोर है . सेट्स बहुत भव्य हैं . आर्टिफीसियल इन्तेलिजेंस का भरपूर उपयोग किया और उसने फिल्म को आर्टिफीसियल ही बना दिया है . सारी चर्चा इस बात की है की क्या यह फिल्म लाभ कमा पायेगी . विदेशों मैं इसे कितने दर्शक मिलेंगे ? शायद यह अपना खर्च निकलने मैं समर्थ हो जाये पर इतने बड़े बजट को अलग कर शायद बहुत मुनाफा ना कमा पाए .

पर मुझ जैसे लोग जो रामायण को श्रद्धा वश देखने गए थे . क्या यह फिल्म भगवन राम के मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र को उभार सकी ? क्या भरत , लक्ष्मण , कौशल्या ,उर्मिला के आदर्श चरित्र और कैकयी और मंथरा की कुटिलता को प्रदर्शित कर सकी . क्या रावण का चरित्र और वीरता के उपरांत भी राक्षसी वृत्ति को समझा पाई . उत्तर है ‘ नहीं ‘.

इतने बड़े बजट की फिल्म मैं ध्यान कुछ नया दिखने और दर्शकों को बंधे रखने पर हो जाता है . इस में रावण और राक्षसों  का महिमा मंडान बहुत ज्यादा है . सीता का धनुष और तलवार से खर दूषण के साथ युद्ध करना किसी ‘ अद्भुत रामायण ‘ से प्रेरित है और श्रद्धा समाप्त करता है . सीता शूर्प नखा की नाक काटने को गलत कहती है . राम भी इसे गलती मानते दिखाए हैं . महिला सशक्तिकरण की लालसा श्रद्धा पर हावी है . कंबन की दक्षिण की रामायण और उड़ीसा की सीता की दृष्टिकोण की रामायण का भी प्रभाव है .

यद्यपि राम के डायलाग और एक्टिंग उपयुक्त है पर वह छोटे है और खो जाते है . राक्षसों का AI से बहुत विकृत स्वरुप दिखाया है . जटायु भो AI wonder है .फिल्म सीता हरण पर समाप्त हो जाती है.

संगीत रहमान का है और बहुत कमजोर है . राम और रावण के अतिरिक्त शेष चरित्रों का रूप भी कमजोर है . साईं पल्लवी सीता के रूप मैं अत्यंत निराशाजनक है .

इसके विपरीत रामानंद  सागर का सीरियल रामायण अत्यंत प्रभाव शाली था . उसमें राम का मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र और सीता का नारी आदर्श , दशरथ  , जनक , ऋषियों इत्यादि सब का चित्रण बहु त प्रभाव शाली था . सीता स्वयंवर के दृश्य के लिंक दिए हैं जिससे आप स्वयं अंदाज़ लगा सकते हैं . परन्तु समय भी अधिक था जो फिल्म मैं नहीं हो पाता .

भारतीय निर्माता अभी बहुत लागत से बनी परन्तु फोकस अंग्रेजी फिल्म ‘ गाँधी  ‘ बनाने लायक अभी confident नहीं है और कला और दर्शकों की कथित पसंद के बीच भटकते रहते हैं . फिल्म निर्माण कला मैं धुरंधर की एकाग्रता ज्यादा प्रभावशाली पिक्चर दे गयी .

रामायण फिल्म न तो बिना देखे छोडी जा सकती है न ही आपको श्रद्धा वश श्री राम का भक्त बना सकती है ( विदेशियों को ) . अंत मैं रामानंद सागर को शत शत प्रणाम .

Ramayana: Ram-Sita Swayamvar | Video Song Out Now |Namit Malhotra’s & MrS.Nishad

Bing Videos   

सीता स्वयंवर एपिसोड

 

 

 

Filed in: Articles, संस्कृति

No comments yet.

Leave a Reply